GA4-314340326 श्रमदान से किया पुटादाग फाल पहुंच पथ का निर्माण

श्रमदान से किया पुटादाग फाल पहुंच पथ का निर्माण

angara(ranchi)  सुरसू के पुटादाग जलप्रपात तक पहुंच पथ का निर्माण मेला समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को श्रमदान से किया। सुबह से ग्रामीण कुदाल, टांगी, दावली, परात, गैता आदि लेकर पहुंच पथ बनाने के लिए श्रमदान करने पहुंचे। दोपहर तक कच्चा रोड बना दिया गया। दोपहर के बाद ग्रामीण में जलप्रपात स्थित शिवधाम पूजा अर्चना कर टुसू मेला लगाया। इसमें अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा व टाटी मुखिया रामानंद बेदिया शामिल हुए। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि प्रशासन की नजरों से दूर रहने के कारण अभी तक पुटादाग फाल का विकास नही हुआ है। रामानंद बेदिया ने कहा कि मेला लगातार इसे दुनिया की नजरों में लाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रमदान करनेवालों में सुधु बेदिया पंसस, मेला समिति के अध्यक्ष रामसिंह मुंडा, दिगे बेदिया, छुटु मुंडा, विनेश बेदिया (कोषाध्यक्ष), करमसिंह बेदिया, महेंद्र बेदिया, सोमरा बेदिया, लखीचरण बेदिया, शोभा बेदिया, राजेंद्र बेदिया, शिवेशर बेदिया, रमेश बेदिया, सुकवा बेदिया, दशरथ बेदिया, दशैया बेदिया, रविलाल बेदिया, मोहन मुंडा, संजय मुंडा, बासुदेव मुंडा, मिहिर मुंडा, बिरसाय बेदिया आदि शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने