डीसी ने गणतंत्र दिवस पर परेड, झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य मनाने लिए दिया आवश्यक निर्देश
![]() |
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी नमन प्रियेश लकड़ा। |
Amit sahay/ Giridih : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा (DC Naman Priyesh Lakda) ने बुधवार को समाहरणालय में गणतंत्र दिवस (Republic day 2025) की तैयारियों को लेकर संबंधित अफसरों के साथ बैठक की। इसमें झंडा मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। डीसी ने परेड, झंडोत्तोलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने परेड की तैयारी, झांकियों की थीम समेत अन्य विषयों पर भी चर्चा की। वहीं, गणतंत्र दिवस के अवसर पर अफसर-कर्मी आदि को सम्मानित करने को लेकर भी चर्चा की। बैठक में आम नागरिकों से यह अपील करने का निर्णय लिया गया कि वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराएं।
कब-कहां होगा झंडोत्तोलन
जिला गोपनीय कार्यालय सुबह 8:20 बजे
झंडा मैदान में सुबह 9:00 बजे
समाहरणालय परिसर सुबह 10:15 बजे
अनुमंडल कार्यालय में सुबह 10:40 बजे
कर्मचारी महासंघ भवन में सुबह 10:45 बजे
जिला परिषद कार्यालय सुबह 10:50 बजे
सिविल सर्जन कार्यालय में सुबह 10:55 बजे
नगर निगम में सुबह 11:00 बजे
डीएसपी आफिस में 11:10 बजे
पुलिस लाइन में सुबह 11:30 बजे
इन विभागों द्वारा झांकी प्रस्तुत की जाएगी
1. कृषि विभाग, गिरिडीह 2. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गिरिडीह 3. पशुपालन विभाग, गिरिडीह 4.मत्सय विभाग, गिरिडीह 5. जिला समाज कल्याण कार्यालय, गिरिडीह 6. गव्य विकास कार्यालय 7. JSLPS, गिरिडीह 8. डीआरडीए गिरिडीह, 9. उत्पाद विभाग, गिरिडीह 10. जिला उद्योग केन्द्र, गिरिडीह, 11. अग्निशमन केन्द्र, गिरिडीह, 12. जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, गिरिडीह, 13. शिक्षा विभाग, गिरिडीह, 14. जिला आपूर्ति कार्यालय, गिरिडीह 15. स्वास्थ्य विभाग, गिरिडीह
इनकी भी होगी सहभागिता
परेड में होमगार्ड, NCC सीनियर विंग, गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह, कस्तछरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गिरिडीह, कार्मेल स्कूल, गिरिडीह, सुभाष पब्लिक स्कूल, गिरिडीह, BNS DAV स्कूल, गिरिडीह, CCL DAV स्कूल, गिरिडीह, जिला सशस्त्र बल पुरुष-महिला, CRPF, IRB एवं SSB की एक-एक टुकडी सहित कुल 12 टुकड़ियां भाग लेंगी। परेड की पूरी व्यवस्था परिचारी प्रवर, गिरिडीह द्वारा की जायेगी। परेड का पूर्वाभ्यास 21 से 24 जनवरी तक करने का निर्णय लिया गया।
Republic Day-2025: The main function will be held at Jhanda Maidan in Giridih, district administration busy in preparations
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.