GA4-314340326 संजय सेठ ने किया दिव्यांगों के बीच 41 लाख रुपए के सहायक उपकरण का वितरण

संजय सेठ ने किया दिव्यांगों के बीच 41 लाख रुपए के सहायक उपकरण का वितरण

angara(ranchi)  केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को बरवादाग पंचायत सचिवालय में दिव्यांगजनों के बीच 41 लाख रूपये के विभिन्न सहायक उपकरण का वितरण किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एवं मां पद्दा इंटरप्राइजेज रांची ने इसका वितरण किया। मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सामाजिक न्याय मंत्री बीरेन्द्र प्रसाद के सहयोग से रांची लोकसभा क्षेत्र में दिव्यांग भाई-बहनों के लिए 41 लाख रुपये के उपकरण बांटे जा रहे है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग समाज का अभिन्न हिस्सा है और केंद्र सरकार उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, भाजपा रांची जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, समाजसेवी बुधराम बेदिया थे। इस अवसर पर मुखिया सारथी देवी, रूपा दत्ता, अम्बुज रजक, भागीरथ महतो, राजेंद्र प्रसाद साई, हरिराम बेदिया, बसंत साहू आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने