angara(ranchi) सिल्ली पोलटेकनिक प्रबंधन के सदस्यों ने शुक्रवार को गेतलसूद डैम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसका नेतृत्व निदेशक विष्णु व्रतो चटटोपाध्याय कर रहे थे। शैक्षणिक भ्रमण में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार शामिल हुए। जैलेन्द्र कुमार ने गेतलसूद डैम की विशेषता, इसके भौगोलिक स्वरूप व इतिहास की जानकारी दी। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से अपने आप में बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही प्रबंधन व कर्मचारियों के बीच एकता और सामाजिक संबंधों को बढ़ावा देने में मदद करती है। इसके बाद सभी ने वनभोज का आनंद लिया। प्रबंधन के सदस्यों ने गेतलसूद डैम की खूबसूरती का आनंद उठाया। इस मौके पर प्राचार्य समीर शर्मा, शिक्षक राजेश गुड़िया, दीपक कुमार महतो, शेखर चौधरी, सन्नी कुमार, सुदीप नंदी, उत्पल कुमार पॉल, अजय कुमार, अखिलेश कुमार, सोमनाथ नाग, देवाशीष राय, बप्पा दत्त सेन सहित कालेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व उनके परिजन शामिल हुए।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.