GA4-314340326 सिल्ली की बहू पुष्पिता का स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय प्राचार्य पुरस्कार के लिए हुआ चयन

सिल्ली की बहू पुष्पिता का स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय प्राचार्य पुरस्कार के लिए हुआ चयन

 

पुष्पिता ब्रजकिशोर सिन्हा
silli(ranchi)  सिल्ली की बहू पुष्पिता ब्रजकिशोर सिन्हा का चयन प्रतिष्ठित स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय प्राचार्य पुरस्कार के लिए हुआ। पुष्पिता सिल्ली की बहू है। वह लोवापीड़ी निवासी ब्रजकिशोर श्रीनाथ सिन्हा की पत्नी है। वर्तमान में पुष्पिता अमृता इंटरनेशनल स्कूल सिल्ली की निदेशक, दिल्ली पब्लिक स्कूल, रायगढ़ छत्तीसगढ़ में प्राचार्य के रूप में सेवारत है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर समर्पण और 30 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद ये उपलब्धि उन्हें मिला है। ज्ञात हो कि अमृता इंटरनेशनल स्कूल सिल्ली इनके कुशल मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। इनके इन उपलब्धियां पर  छत्तीसगढ़ के साथ साथ झारखंड व सिल्ली भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके पर पुष्पिता ब्रजकिशोर सिन्हा ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनके प्रयासों का सम्मान नहीं है, बल्कि उनकी पूरी टीम की मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उनको शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए और भी प्रेरित करता है। पुरस्कार के लिए चयनित होने पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व विधायक सुदेश कुमार महतो, भाजपा रांची जिलाध्यक्ष विनय कुमार धीरज, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, भाजपा नेता राजेन्द्र कुमार साय, गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह सहित स्कूल प्रबंध समिति के प्राचार्य ब्रजकिशोर श्रीनाथ सिन्हा, अनिता चौधरी, संजीव कुमार महतो, संगीता महतो, यशोदा महतो, किरण महतो ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने