|
पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलते केशव महतो कमलेश। |
Deoghar (Jharkhand): जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 22 जनवरी को संताल परगना प्रमंडल के कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंगलवार शाम को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश देवघर पहुंचे। सर्किट हाउस में कांग्रेस जनों ने उनका स्वागत किया। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष मोहनपुर प्रखंड के चौपा मोड़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल में आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान, कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दुमका के लिए रवाना होंगे। 23 जनवरी को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सोनारायठाढ़ी के नान्हीडीह मकरा पहाड़ के पास कार्यकर्ता मिलन समारोह-सह-वनभोज कार्यक्रम में भाग लेंगें। कार्यक्रम में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी तथा पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, राष्ट्रीय सचिव एवं वेस्ट बंगाल की सह प्रभारी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भाग लेंगी। उक्त आशय की जानकारी जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने दी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का सर्किट हाउस में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इस दौरान जिला में बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, युवा अध्यक्ष कुमार राज, नागेश्वर सिंह, राजेंद्र दास, अवधेश प्रजापति, रवि केसरी, अमित पांडेय, राजीव रंजन, मकसूद आलम, सिराज आलम, मीना तुरी, प्रमिला देवी, राजू तुरी आदि मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।
State President of Congress reached Deoghar, will participate in Chaupa Mod program
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.