angara(ranchi) हुंडरू फाल में रविवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ अनगड़ा का वार्षिक समागम हुआ। इसमें वार्षिक कार्ययोजना व पिछले वर्ष के कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा की गई। शिक्षकों की विभिन्न् समस्याओं पर चर्चा की गई। सरकार से स्कूलों में शिक्षकों को बहाली करने की मांग की गई। बाद में सभी शिक्षकों ने सामूहिक वनभोज किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनगड़ा विमलकांत झा व विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव साहेब राम भोगता, शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केशरी, उपाध्यक्ष हरेकृष्ण चौधरी थे। साहेबराम भोगता ने कहा सरकार स्कूलों में शिक्षकों की बहाली करें। इस अवसर पर शिक्षक संघ अनगड़ा के अध्यक्ष भीम सिंह मुंडा, सचिव गोवर्धन महतो, प्रेमचंद बेदिया, रिपुदमन बेदिया, दिलीप कुमार, गौतम कुमार आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.