GA4-314340326 देशसेवा का भाव समझने के लिए आरएसएस का भाव समझना होगा: जैलेन्द्र कुमार

देशसेवा का भाव समझने के लिए आरएसएस का भाव समझना होगा: जैलेन्द्र कुमार

angara(ranchi)  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) ने गेतलसूद स्कूल मैदान में मकर सक्रांति उत्सव मनाया। मौके पर स्वयंसेवकों ने अपने अपने घरों से लाए गए दही, चूड़ा गुड़ व तिलकुट का आपस में बंटवारा कर सामूहिक भोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार थे। उत्सव में काफी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। व्यवस्था प्रमुख शंकर बैठा ने बताया कि प्रतिवर्ष मकर सक्रांति के अवसर पर सामूहिक भोज का उत्सव मनाया जाता है। 
जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि आरएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा अपने अपने घरों से जमा करके उसका सामूहिक भोजन किया जाता है। इससे समाजिक समरसता बढ़ती है। एक दूसरे को सहयोग करने का भाव जागृत होता है। सामूहिक भोजन के बाद देश सेवा का संकल्प लिया गया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि देशसेवा के भाव को समझने के लिए आरएसएस का भाव समझना होगा। इस मौके पर जिला प्रचारक बालेश्वर महतो, गुरूपद दास गोस्वामी, यशंवत चौधरी, आलोक राज बैठा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने