angara(ranchi) बोंगईबेड़ा के ठुठंगाजारा में रविवार को वन रक्षा बंधन सह टुसू मेला का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने सखुआ के पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर इन पेड़ों का आजीवन सुरक्षा करने का संकल्प लिया। मेला का आयोजन वन सुरक्षा समिति बोंगईबेड़ा ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, युवा समाजसेवी आतिश कुमार महतो, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव व अतिथि के रूप में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, पंसस संयोती देवी, जलनाथ चौधरी व रितुलाल महतो थे। वनदेवता की पूजा की गई। मेला परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पेड़ है तो जीवन है। हम पेड़ों की नही बल्कि अपने जीवन की रक्षा करने का संकल्प ले रहे है। पेड़ों की रक्षा का संकल्प लेना अपने आप में सराहनीय है। गांव वालों की सजगता के कारण ही दो दशक पूर्व उजाड़ हो चुके बोंगईबेड़ा जंगल फिर से आबाद हो सका। समाज को इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मेला में आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। टुसू प्रदर्शनी की गई। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष धनीराम महतो, उपाध्यक्ष-लालमोहन मुण्डा, सचिव सुखनाथ महतो, उपसचिव-संदीप महतो, कोषाध्यक्ष- मुकेश महतो, उपकोषाध्यक्ष- रूपचन्द्र भोगता, मुख्य संरक्षक-अजय मुण्डा, छोटेलाल महतो, संजय महतो, जगेश्वर महतो, संजय महतो, लखीन्द्र महतो, सेवकराम महतो, प्रभुदयाल महतो, हिरदू उरांव (मुखिया), कपिल महतो, विकास महतो, अमित महतो आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.