GA4-314340326 उषा मार्टिन विवि लोगों को कर रहा जागरूक, उच्च शिक्षा का हुआ प्रसार

उषा मार्टिन विवि लोगों को कर रहा जागरूक, उच्च शिक्षा का हुआ प्रसार

कंबल का वितरण करते
angara(ranchi)  उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के उन्नत भारत अभियान (UBA) सेल के छात्रों ने अनगड़ा, जानुम व नारायणसोसो में जरूरतमंदों के बीच रविवार को कंबल का वितरण किया। 90 जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। मुख्य अतिथि अनगड़ा मुखिया सीमा देवी, विशिष्ट अतिथि अनगड़ा ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन, नारायणसोसो ग्राम प्रधान सुखराम उरांव और जानुम के ग्राम प्रधान महावीर मुंडा थे। सीमा देवी ने कहा कि उषा मार्टिन विवि के आने से क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार हुआ है। उच्च शिक्षा के प्रति परिवार जागरूक हो रहा है। साथ ही इन जगहों पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा के माध्यम से लोगों को विकास योजना, स्वास्थ्य, व लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया बताया गया। संकल्प लिया गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम तबके तक पहुंचे। ज्ञात हो कि उषा मार्टिन विवि परिवार अपने विभिन्न् कार्यक्रमों के माध्यम से आसपास के गांवों के विकास को लेकर कृतसंकल्पित है। लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों के साथ संवाद कर योजनाएं बनाई जा रही है। कार्यक्रम का समन्वय यूबीए समन्वयक डॉ. लोपा मुखर्जी सत्पथी ने किया। डा. लोपा मुखर्जी ने कहा कि उन्नत भारत अभियान जैसे पहल के माध्यम से विश्वविद्यालय ग्रामीण समुदायों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने और उनके समग्र विकास में योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल न केवल गांववासियों की तत्काल आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित हुई, बल्कि छात्रों को ग्रामीण विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति एक गहरी समझ भी प्रदान की।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने