angara(ranchi) सिरका पंचायत के विभिन्न गांवों में गुरूवार को शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर गांव के लोगों ने जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व समाजसेवी चामू महतो ने किया। गांव गांव में बैठक कर लोगों से हर हाल में आधी रोटी खायेंगे, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ायेंगे की तर्ज पर शिक्षा देने का आहवान किया। चामू महतो ने बताया कि आज के युग में शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी व ताकत है। शिक्षा से आपकों समाज में पहचान मिलती है, रोजगार मिलता है। लोगों से अपने अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आहवान किया गया। सिरका गांव में ग्रामीणों ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए इको फ्रेंडली जीवन पद्धति अपनाने का संकल्प लिया। इसके तहत प्रकृति के साथ तारतम्य बनाकर जीवन श्रृंखला अपनाने की बातें कही गई। जागरूकता अभियान में आरती कुमारी, रेखा देवी, महलू मुंडा, फूलमनी देवी, रमेश्वर मुंडा, कोका मुंडा, बलेश्वर महतो, रीना करमाली, सगन मुंडा, शिवानी पाहन, सुरज मुंडा, सोमा करमाली, संतोष मुंडा, अंकित महतो, महावीर मुंडा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.