|
घायल को अस्पताल भेजने का प्रबंध करते जैलेन्द्र कुमार |
angara(ranchi) गेतलसूद-हुंडरू मार्ग में बनादाग इंदिरा आवास कोलोनी के समीप बुधवार की शाम में बाइक दुर्घटना में कांटाटोली रांची का युवक विजय कुमार घायल हो गया। बताया जाता है कि विजय कुमार मुरी में काम करता है। वह हुंडरू फाल मेला देखने अपने बाइक से गेतलसूद से हुंडरू की ओर जा रहा था। घटनास्थल के पास पहुंचे ही विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में विजय की बाइक रोड किनारे एक पेड़ से जा टकराया। इस दुर्घटना में विजय का पैर टूट गया। हेलमेट पहने होने के कारण उसके सिर में चोट नही लगी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे व घायल को अस्पताल भेजने का प्रयास करने लगे। इसी बीच घायल युवक का स्वजन आटो लेकर पहुंचे व इलाज के लिए रिम्स ले गये।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.