|
अनुराधा मुंडा(बांये) |
angara(ranchi) “पंचायत से पार्लियामेंट” कार्यक्रम के तहत अनगड़ा की जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा सोमवार को दिल्ली स्थित संसद के सेन्ट्रल हाल में आयोजित बैठक में शामिल हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय मंत्रालय कर रहा है। इसमें झारखंड से 24 सदस्यीय टीम शामिल हुई है। इसका नेतृत्व आरती कुजूर कर रही है। इसका उदघाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुरमू ने किया। इस टीम में शामिल
अनुराधा मुंडा ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के 22 राज्यों से पांच सौ से अधिक महिला प्रतिनिधि भाग ले रहे है। कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य जनजति समाज की महिलाओं को राजनीतिक रूप सशक्त बनाना है। पंचायतों में जिस तरह से महिलाएं प्रतिधिनिधित्व कर रही है उसी तरह से 2029 के बाद महिला आरक्षण के तहत होनेवाली संसद व विभिन्न राज्यों की विस चुनावों में जनजाति समाज की महिलाएं संसद व विस का प्रतिनिधित्व करें। महिलाओं से अपने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत राजनीतिक जागरूकता चलाने का आहवान किया गया। अनुराधा मुंडा ने कहा कि महिलाओं को क्रमबद्ध तरीके से राजनीतिक अधिकार देने का काम भाजपा सरकार कर रही है। महिलाओं को राजनीतिक के क्षेत्र में आगे आना चाहिए।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.