GA4-314340326 शिव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को ले कलश यात्रा में शामिल हुई 501 महिलाएं

शिव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को ले कलश यात्रा में शामिल हुई 501 महिलाएं

angara(ranchi)  सिकिदिरी थाना क्षेत्र के भुसूर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर का मंगलवार से दस दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। आज कलश यात्रा निकाला गया। इसमें 501 महिलाएं शामिल हुई। गेतलसूद इंटेक के पास से स्वर्णरेखा नदी से जल का उठाव कर लगभग 10 किमी की दूरी तय कर मंदिर में जलाभिषेक किया गया। दस दिनों तक भागवत कथा का अमृतपान होगा। वृंदावन धाम मथुरा की दीदी साध्वी सुनीता प्रतिदिन सायं 6 बजे से भागवत कथा करेगी। पूजारी के रूप में दिगंबर गोस्वामी वैदिक मंत्रोचरण के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे। मुख्य पाहन अघनू पाहन है। 

शामिल हुए राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य साहू व अन्य


कलश यात्रा में राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, अमरनाथ चौधरी, जिप सदस्य सरिता देवी, मानकी राजेन्द्र शाही, पंसस अनिल कुमार महतो, आरएसएस के बालेश्वर महतो आदि शामिल हुए। प्रो. आदित्य साहू ने इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए मंदिर निर्माण समिति व यज्ञ समिति के सदस्यों का सराहना किया। बोले दस दिनों तक क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय रहेगा। सनातन धर्म का मुख्य आधार सत्संग है। हमें एकजुट होने की जरूरत है। 

दस दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में इनकी है महत्वपूर्ण भूमिका

कलश यात्रा में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष धनेश्वर महतो, सचिव राजेन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष नेवालाल महतो, समाजसेवी गणेश किशोर महतो, कमल महतो, यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद महतो, सचिव कौशल किशोर महतो, कोषाध्यक्ष मुकेश महतो, आशा देवी, मंजू देवी, कंचन महतो, डिप्टी महतो, बालेश्वर महतो, शिवधर रजवार आदि शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने