GA4-314340326 सड़क दुघर्टना में घायल युवक का इलाज के क्रम में मौत

सड़क दुघर्टना में घायल युवक का इलाज के क्रम में मौत

 

मृतक अशोक रजक
Silli (ranchi)  सिल्ली रजक टोला निवासी स्व बुका रजक के इकलौता पुत्र 25 वर्षीय अशोक रजक  की सिंगपुर नर्सिंग होम मुरी में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह 7 बजे मौत हो गई। मुरी पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। जानकारी के मुताबिक पिछले 15 फरवरी को अशोक रजक अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से जोन्हा गया था। जोन्हा से वापस आने के क्रम में बजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल गया। स्थानीय लोगों ने अशोक को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज लिए सिंहपुर नर्सिंग होम में लाया गया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने