GA4-314340326 कठिन राह से गुजर श्रद्धालुओं ने किया कोचो पहाड़ शिव मंदिर में जलाभिषेक

कठिन राह से गुजर श्रद्धालुओं ने किया कोचो पहाड़ शिव मंदिर में जलाभिषेक

silli(ranchi) महाशिवरात्रि पर बुधवार को सिल्ली के कोचों गांव स्थित कोचों पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर पर जाने के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। डेढ़ हजार फीट पहाड़ के ऊपर शिव मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को उबड़ खाबड़  पत्थर‌ एवं खड़ी चट्टान से होकर जाना पड़ता है। जाने का राह कठिन है इसके बावजूद  हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक व दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं के सुरक्षा एवं सहयोग के लिए कोंचो पहाड़ पुजा समिति द्वारा मंदिर के रास्ते पहाड़ पर दर्जनों सदस्यों को तैनाती किया गया। 

दस हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पहाड़ के तलहटी पर मेला एवं विशेष शिविर भी लगाया गया जहां भंडारा, पेयजल, चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था। वहीं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जहां  कलाकारों ने भजन प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया महोत्सव के सफल आयोजन में  त्रिलोचन प्रसाद महतो, मोतीलाल महतो, बबलु कुमार महतो, रास रंजन महतो, संजीव महतो, ब्रजेश महतो, जनक लाल महतो , रमण रंजन महतो, राजकुमार महतो, उत्तम महतो, भुपेश महतो, विनोद महतो , सोमनाथ महतो, रमेश महतो, अशोक महतो, महावीर महतो  समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने