GA4-314340326 अफीम की खेती के खिलाफ अनगड़ा थाना का जागरूकता अभियान

अफीम की खेती के खिलाफ अनगड़ा थाना का जागरूकता अभियान

angara(ranchi) अनगड़ा थाना की पुलिस ने बुधवार को अनगड़ा थाना क्षेत्र के कई सुदूरवर्ती गांवों में अफीम की खेती के खिलाफ मोबाइल वैन जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी हीरालाल साह के नेतृत्व में सताकी, अंबाझरिया, जोन्हा, गुड़ीडीह, बरवादाग, टाटी पंचायत के अनेक अफीम की खेती प्रभावित गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। लोगों से अफीम की खेती नही करने का आहवान किया गया। 

अफीम खेती की सूचना पर पाच सौ का इनाम

हीरालाल साह ने कहा की थोड़े से लालच में हम अपनी जेनरेशन खराब कर रहे है। अफीम की खेती करना कानूनन अपराध है। हीरालाल साह ने बताया कि अफीम की खेती करनेवालों की सूचना देनेवालों को पाच सौ रूपया का नकद इनाम दिया जाएगा। आज भी मुसंगू में करीब पांच एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया गया। ज्ञात हो कि पिछले ढाई माह के दौरान अनगड़ा थाना की पुलिस सवा सौ एकड़ भूमि में लगे अफीम की फसल को नष्ट कर चुकी है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने