 |
समारोह के मंच पर बैठीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल व अन्य। |
BIT, Mesra Ranchi : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) का शनिवार को प्लेटिनम जुबिली समारोह (Platinum Jubilee Celebration) मनाया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu, President of India) थीं। समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि हम तकनीक के युग में जी रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी के विकास ने हमारे जीने के तरीके को बदल दिया है। कल तक जो अकल्पनीय था, वह आज वास्तविकता बन गया है। मोबाइल जैसे अविष्कार ने हमारे आसपास की दुनिया को पूरी तरह से बदल दिया है। डिजिटल पहुंच में दूरी बहुत तेजी से घट रही है। इसके नाकारात्मक पहलू भी हैं। इससे तेजी से साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं। लेकिन, जागरूकता बढ़ने से इसका मुकाबला भी किया जा रहा है। समारोह में आने के साथ ही राष्ट्रपति ने छात्राें द्वारा लगाई गई पर्दशनी का उद्घाटन किया। इसमें वे छात्रों के इनोवेशन व रिसर्च से रु-ब-रु हुईं। समारोह के दौरान राष्ट्रपति सहित विशिष्ट अतिथियों राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सीके बिरला ग्रुप के चेयरमैन सीके बिरला, वाइस चांसलर इंद्रनील मन्ना ने एक विशेष स्मारक पदक, डाक टिकट और लिफाफा जारी किया। जो एजुकेशन, इनोवेशन और राष्ट्र निर्माण में इंस्टीट्यूट के उल्लेखनीय योगदान का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने कॉलेज परीसर में पौधरोपण भी किया।
झारखंड आना मेरे लिए घर आने जैसा...
राष्ट्रपति ने कहा कि बीआईटी मेसरा ने हमारे देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। इसके प्लेटिनम जुबिली समारोह पर आपको और इससे जुड़े सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई। बीआईटी की गुणवत्ता और उत्कृष्टता के लिए पूर्व और वर्तमान फैकल्टी, प्रशासकों के साथ-साथ छात्रों और पूर्व छात्रों की भी सराहना की जानी चाहिए। मैंने झारखंड में राज्यपाल रहते इस विश्वविद्यालय की कुलाधिपति के रूप में सेवा की है, मुझे इसकी समृद्ध विरासत पर गर्व है। मेरा जब भी झारखंड आना होता है, तो यह मेरे लिए घर आने जैसा लगता है। बीआईटी राज्य के इतिहास का एक अभिन्न अंग है। प्लेटिनम जुबिली समारोह इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और संबद्ध क्षेत्रों में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में संस्थान के योगदान को सम्मान करने का एक उपयुक्त अवसर है। समारोह के समापन के बाद राष्ट्रपति दिल्ली लौट गईं। रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी चंदन सिन्हा समेत अन्य लोगों ने उन्हें विदा किया।
 |
रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को सलामी देते डीसी व एसएसपी। |
BIT: Development of information technology has changed us life: President
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.