GA4-314340326 Crime News : चोट खाकर भी महिला ने दिखाई हिम्मत, एक बदमाश को दबोचा

Crime News : चोट खाकर भी महिला ने दिखाई हिम्मत, एक बदमाश को दबोचा

* धक्का देकर छिनतई, चलती बाइक से गिरे देवर-भाभी, जख्मी महिला ने दिखाई बहादुरी
* कुंडा थाना के बलिया चौकी के पास हुई वारदात
* बाइक से गिरने के कारण देवर-भाभी बुरी तरह चोटिल
* बाद में पुलिस ने दूसरे बदमाश को भी किया गिरफ्तार

अपने देवर के साथ जैबुन निशा।
Deoghar : महिला की बहादुरी के कारण शनिवार दोपहर में छिनतई करने वाला एक बदमाश पकड़ा गया। वारदात कुंडा थाने के बलिया चौकी की है। सारठ के बगडबरा गांव निवासी जैबुन निशां अपने देवर कलीमुद्दीन अंसारी  के साथ शनिवार को गांव से देवघर आ रही थी। इसी दौरान बलिया चौकी के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मार कर चलती बाइक में महिला के कंधे में लटका पर्स छीन लिया। महिला ने बहादुरी दिखाई और बदमाशों को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। इसके बाद महिला ने एक बदमाश पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण जुट गए और बदमाश को पकड़ने में सहयोग किया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कुंडा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़ाए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात में महिला और उनके देवर भी बाइक से गिरने के कारण बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें कुंडा पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से उसके साथी के बारे में जानकारी ली और बाद में उसे भी धर दबोचा। पकड़ाए बदमाशों में दशरथ यादव और अशोक यादव के नाम शामिल हैं। पुलिस दोनों के आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है। पुलिस महकमे में महिला की बहादुरी की हो रही है, जिसके कारण दोनों बदमाश पकड़े गए।
थाने में बेंच पर बैठा गिरफ्तार बदमाश।

Crime News: Even after getting injured, the woman showed courage and caught a criminal









Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने