* चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में कार्यशाला का आयोजन
*धनबाद विधायक को बनाया गया देवघर का चुनाव अधिकारी
Deoghar : भाजपा के सांगठनिक चुनाव को लेकर मंगलवार को पार्टी की ओर से बाजला चौक स्थित कार्तिकेय आॅप्शन प्लाजा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिला चुनाव अधिकारी सह धनबाद के विधायक राज सिन्हा, सह चुनाव अधिकारी दिवाकर गुप्ता, राकेश नरौने, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी समेत जिला कमेटी और सभी मंच-मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
12 फरवरी तक सभी बूथों का होना हो जाएगा चुनाव
जिला चुनाव अधिकारी राज सिन्हा ने बताया कि बूथ से लेकर जिला स्तर के चुनाव होने हैं। उसके निमित्त जिला स्तरीय एक कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसमें तय हुआ कि मंडलों की अगली बैठकें कब-कब होगी। उसके प्रभारी और चुनाव अधिकारी कौन होंगे। शक्ति केंद्र के चुनाव अधिकारी कौन होंगे। 12 फरवरी तक सभी बूथों का चुनाव करा लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि 22 दिसंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है, जो 10 फरवरी तक चलेगा।
50 सदस्य बनाने वाले होंगे सक्रिय सदस्य
उसके बाद सक्रिय सदस्य बनेंगे। जो कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाएंगे, वो सक्रिय सदस्य कहलाएंगे। सक्रिय सदस्य बनने के बाद उनका सत्यापन होना है। इसके बाद बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर के सांगठनिक चुनाव होंगे। इसको लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें जिला कमेटी के सारे पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंच-मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। सबको निर्देशित किया गया है मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर भी इसी तरह की कार्यशाला करनी है। बूथ अध्यक्ष का मनोनयन करना है और बूथ कमेटी का गठन होगा। जिसके बाद नए जिलाध्यक्ष का चुनाव या मनोनयन होगा। बैठक में प्रो. नवल राय, अधीरचंद भैया, रीता चौरसिया, विशाखा सिंह आदि मौजूद थे।
सुनिए, क्या बोले राज सिन्हा
Deoghar: BJP's organizational election process begins, the party will get a new district president
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.