GA4-314340326 Deoghar : भक्त फहीम मियां 29 साल से शिव बारात में बनते आ रहे बाबा के बाराती

Deoghar : भक्त फहीम मियां 29 साल से शिव बारात में बनते आ रहे बाबा के बाराती

 पांचों वक्त के नमाजी भी हैं फहीम मियां 
 1994 से शिव बारात में अलग-अलग पात्र से नजर आते हैं फहीम

अपनी दुकान में सिलाई करते फहीम मियां।

Deoghar: शहर के ठाढ़ीदुलमपुर दुर्गापुर निवासी फहीम अंसारी हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं। महाशिवरात्रि पर देवघर में निकाली जाने वाली शिव बारात में फहीम मियां बाबा भोले के गण-दूत बनते हैं और शिव का जयकारा लगाते हैं। फहीम पेशे से दर्जी हैं और पांचों वक्त के नमाजी हैं। अल्लाह में उनकी प्रगाढ़ आस्था है तो भगवान शिव को भी ये पूजनीय मानते हैं। फहीम कहते हैं बाबा बैद्यनाथ से देवघर की पहचान है और हमलोग उनकी नगरी में रहते हैं तो उनका स्मरण तो बनता ही है। फिर चाहे हमलोग किसी जाति और संप्रदाय से आते हों। शिव के प्रति फहीम की ऐसी आस्था है कि अपनी सिलाई मशीन के पास पाक-ए-मक्का मदीना के साथ बैद्यनाथ मंदिर की भी तस्वीर लगाकर रखते हैं। इस बार के शिव बारात में फहीम ब्यूटी क्वीन चुड़ैल की भूमिका निभाएंगे। 

इस बार चुड़ैल बनेंगे फहीम, दुहिता बनेगी भारत माता।

भोले नाथ पर है अगाध आस्था 

1994 से देवघर में शिव बारात निकल रही है और तब से फहीम शिव बारात में अलग-अलग रूपों में शहरवासियों का मनोरंजन तो करते ही है, इस बहाने महाशिवरात्रि पर शिव की अराधना भी कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि 1994 में शिव बारात में बिच्छुका सुर से अपनी भूमिका की शुरूआत की और लगातार आयोजन 31 सालों से शहर के सबसे बड़े आयोजन में अपनी सहभागिता देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस शिव बारात के शामिल होने से हमे बहुत अच्छा लगता है और भोलेनाथ के आशीर्वाद से फल-फूल रहा हूं, उनके नगरी में रहकर मुझे गौरवान्वित महसूस होता है। मुझे बहुत गर्व है कि इस बारात के शामिल होने का हमे मौका मिलता है। इस बारात के शामिल होने पर मुझे सभी लोगों से भी काफी सहयोग मिलता और बहुत उत्साह भी रहता है। इस वर्ष भी शिव बारात अपनी सफल आयोजन को पूरा करेगी।

दहिया दत्ता।

भारत माता की भूमिका में नजर आएगी आठवीं की छात्रा दुहिता

कास्टर टाउन की रहने वाली एसजे एकेडमी की आठवीं की छात्रा दुहिता दत्ता शिव बारात में भारत माता की भूमिका में नजर आएगी। दुहिता मात्र 12 साल की है, लेकिन शिव बारात के प्रति उसके लगाव को देखते हुए माता-पिता 2018 से उसे इस आयोजन में शिरकत करवा रहे हैं। दुहिता की मां सर्वानी दत्ता शिक्षिका हैं। छात्रा ने बताया कि वह आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहती है। इसलिए देशभक्ति से ओतप्रोत पात्रों की भूमिका अदा करने में उसे गौरव महसूस करती है। वहीं दुहिता के पिता देवाशीष दत्ता ने बताया कि बेटी को शहर के सबसे बड़े आयोजन शिव बारात में शामिल करवा कर काफी अच्छा लगता है। शिव बारात के अलावा अन्य कई आयोजनों में दुहिता विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा चुकी है।

सुनिए क्या कह रहे हैं फहीम मियां 




Deoghar: Devotee Faheem Mian has been joining Baba's baraat in Shiv Baraat for 29 years


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने