गिरिडीह CO के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
Amit Sahay/Giridih : झारखंड हाईकोर्ट द्वारा रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति देने के आदेश के बाद भी गिरिडीह CM मो. असलम कर रहे मनमानी। CO अपने समर्थकों से कहते हैं ‘जब तक स्थानीय विधायक व राज्य सराकर के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू नहीं कहेंगे, तब तक रजिस्टर टू नहीं देंगे। इस मनमानी के विरोध में सदर अंचल के किसानों ने मंगलवार को छठे बार झंडा मैदान गिरिडीह में धरना दिया। शहर में प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय ने 27 फरवरी 2024 को एक रिट याचिका में आदेश दिए। आदेश के आलोक में अपर समाहर्ता गिरिडीह ने भी अपने कार्यालय के पत्रांक 1854 के माध्यम रजिस्टर टू उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। उसी आलोक में जमुआ और बगोदर अंचल के अंचल अधिकारी बिना कोई घूस का मांग किए आवेदन देते ही रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति उपलब्ध कराए पर सदर अंचल के कर्मी पहले तो विगत ग्यारह महीनों तक घुस लिए बिना रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति नहीं देने के जिद्द पर अड़े रहे। सदर अंचल में घुस नहीं मिलने पर रजिस्टर टू उपलब्ध कराने हेतू 1141 रेवेन्यू स्टांप जो जमा लिए थे उसे तीन महीने बाद वापस कर दिए वही अंचल अधिकारी कहते हैं कि विधायक सह मंत्री से कहलवाने के बाद ही रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति देंगे। धरना प्रदर्शन के बाद निम्नलिखित मांगों का ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री झारखंड को दिया गया। उसमें मुख्यमंत्री के किए वादा के अनुरूप भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त गिरिडीह सदर अंचल अधिकारी को बर्खास्त किया जाय। मो. असलम की संपति का जांच करवाया जाए।
Dismiss corrupt Giridih CO and get his assets investigated: Awadhesh
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.