 |
बैग का वितरण करते मुखिया सहदेव बेदिया |
angara(ranchi) अखंडानंद कोचिंग सेंटर के वार्षिक उत्सव के मौके पर बच्चों ने रविवार को डीमरा गांव में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया। डीमरा गांव के सभी टोले में जाकर लोगों से अपने अपने बच्चों को शिक्षा देने की अपील की गई। मुख्य अतिथि कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया भी जागरूकता अभियान में बच्चों के साथ शामिल हुए। सहदेव बेदिया ने अखंडानंद कोचिंग सेंटर के बच्चों के बीच 45 स्कूली बैग का वितरण किया। सहदेव बेदिया ने कहा कि डीमरा गांव में शतप्रतिशत साक्षरता लाना है। एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो इसे लेकर अभियान चलाया जाएगा। आज से इसकी शुरूआत कर दी गई है। जागरूकता अभियान के बाद कोचिंग सेंटर के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष सावना बेदिया, पंसस जान तिग्गा, हरिपद भोगता, दशइयां बेदिया, अताउल अंसारी, युगल किशोर बेदिया, दुखना बेदिया, चैता बेदिया, सुरेश बेदिया, जगमोहन बेदिया, संकरा बेदिया, एतवा बेदिया, सीताराम बेदिया, महेश्वर बेदिया, अमर बेदिया आदि उपस्थित थे। फोटो..
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.