angara(ranchi) बलदेव एकेडमी लुपुंग में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने जा रहे कक्षा दशम के दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलदेव एकेडमी के संस्थापक सह प्रिंसिपल दिनेश कुमार महतो ने सभी को शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि लुपुंग मुखिया शांति देवी थी। दिनेश महतो ने बताया कि बलदेव एकेडमी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। निर्धन मेधावी बच्चों को बलदेव एकेडमी मदद कर रही है। स्कूल लगातार बेहतर परीक्षाफल दे रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.