![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhNEnLy2Ewwcu9i4lWW_HNzS-grwOAr9rkwCti51-oEirZ7wjjMgQYB7oVvpkwyc64PXxjUhlRjgdM-_LIYyDyNL6QB7qIznCpU2lBvblzpfvgJUlFYBrkiBmL_cYlGMHTIcRU-kzaFS72zXNFK41VFkD3DcmGHx17JxReQGsnyZ2bMlxKaPFyJC7O-84k/s320/WhatsApp%20Image%202025-02-01%20at%204.50.58%20PM.jpeg) |
मृतक देवनारायण बेदिया |
angara(ranchi) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सिकिदिरी थाना क्षेत्र के बरवाटोली निवासी देवनारायण बेदिया(47) की शुक्रवार की शाम में मौत हो गई। शुक्रवार की रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। 29 जनवरी को रांची-मुरी में हेसल के पास एक बाइक सवार ने आटो में बैठकर गेतलसूद आ रहे देवनारायण को अपनी चपेट में ले लिया था। बाइक चमघटी का आकाश गाड़ी नाम का युवक चला रहा था। घटना के समय देवनारायण का दोनों पैर टूट गया था। रिम्स में इलाज चल रहा था। इधर ग्रामीणों ने मृतक के स्वजन को मुआवजा देने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.