angara(ranchi) झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांगते शनिवार को सपरिवार लालगढ़ स्थित मास संस्थान का भ्रमण किया और इसके कार्यों व विभिन्न अभिनव कृषि गतिविधियों की जानकारी लिया। लालगढ़ पहुंचने पर मास के सचिव विजय भारत ने ख्यांगते दंपति का स्वागत किया। उन्होंने मास संस्थान में लगाए गए विभिन्न फलदार पौधों को लगाने की तकनीकों का अध्ययन किया और विदेशी किस्मों के सब्जियों के उत्पादन पर चर्चा की। विशेष रूप से उन्होंने आलू और टमाटर के एक ही पौधे में उगाए जाने की तकनीक की सराहना की।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEirkY5y9E-0Bhyo6BBlKfEItKiX82RwqgoLTUh0pfa_1YJXHVGZRtNA-p7NhJMeh3jxNayE1fUpVAce-acP0wvvNOWUv4kAU30uud5wxRHiee_lfl2FnWPUdEejWO6SPLhjD4qg_NOj44mUiz4A-cNd8Ku1J_tog5HYVjyZyeqxAjyhnBFy_E3QIcm85d0/s320/WhatsApp%20Image%202025-02-01%20at%206.11.56%20PM.jpeg) |
|
जमीन के अंदर आयेस्टर मशरूम की खेती, अतिसघन बागवानी, सेव, पपीता, ड्रैगन फ्रूट, हाइड्रोपोनिक मेथड, छत पर बागवानी आदि खेती के अनोखे तकनीकों को जाना। उन्होंने मास के अन्वेषण और प्रयासों की काफी सराहना की। कहा की मास झारखंड के किसानों के सम्पूर्ण विकास में अच्छी भूमिका निभा पाने में सक्षम है। मौके पर बताया गया कि संस्थान के द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की शिक्षा प्रदान करता है। यह पहला चलंत प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रहा है। विजय भरत ने संस्थान के द्वारा पिछले एक दशक से भी अधिक समय से चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर अजय कुमार, संदीप कुमार, अर्जुन महतो आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.