GA4-314340326 Giridih : DC और SP ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना

Giridih : DC और SP ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना

डीसी बोले- बेटी के जन्म पर समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटाकर सुदृढ़ समाज का निर्माण करना हम सभी 

बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते डीसी और एसपी।
Amit Sahay/Giridih : "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक महोदय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। मौके पर उपायुक्त ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाइक रैली में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में एक बेटी-एक सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। मौके पर उपायुक्त ने मीडिया बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी के जन्म पर भी समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटाकर हम एक सुदृढ़ समाज व सकारात्मक सोच के साथ जीवन व्यतीत कर सकते है। बेटी भी समाज के उत्थान का कारण बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को लेकर समाज में फैली हुई भेदभाव को मिटाना है। साथ ही जेंडर राशियों में भी सुधार करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जन्म लेने के बाद से स्नातक तक लड़कियों को सहायता राशि दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी की रक्षा करना सबका दायित्व है। इसके अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देश पर सभी बाइक पर स्टीकर और स्लोगन चिपकाएं गए। 


Giridih: DC and SP flagged off the bike rally



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने