 |
इफत आरा को सम्मनित करते आजसू नेता |
angara(ranchi) जिला परिषद सदस्य सह आजसू के केन्द्रीय सचिव राजेन्द्र शाही मुंडा, आजसू पार्टी के केन्द्रीय सदस्य वीरेन्द्र सिंह भोगता व आजसू बुद्धिजीवी मंच के रांची जिलाध्यक्ष सज्जाद आलम ने मंगलवार को यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल करनेवाली हेसल निवासी इफत आरा को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इफत आरा हेसल निवासी अंसार अंसारी की पत्नी है। तीन बच्चों की माता इफत ने पारिवारिक दायित्वों के बीच यह सफलता हासिल की। पति अंसार अंसारी व पिता मोबारक अंसारी ने इफत की पढाई में खूब मदद की। शुरू से ही इफत मेधावी रही है।
 |
इफत आरा |
राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि इफत आरा की सफलता अन्य माताओं के लिए प्रेरणा है। सकरात्मक सोच के साथ पढाई के लिए इफत की प्रतिबद्धता ने ही यह सफलता दिलाया है। अंसार अंसारी ने कहा कि शादी के बाद भी इफत की पढाई जारी रही। पूर्ण विश्वास था नेट की परीक्षा क्वालिफाई करेगी। इफत आरा ने बताया कि ससुराल पक्ष व माता-पिता का भरपूर सहयोग मिला। पिताजी शुरू से ही पढाई के प्रति प्रेरित करते रहे। शादी के बाद पति ने हौसला बढ़ाया। इस मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, अजीत महतो, सुनील करमाली, अर्जुन राम, गोर्वधन महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.