![]() |
मृतक सुनील सोनकर |
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखर निवासी फल विक्रेता सुनील सोनकर(35) को रविवार की सुबह आठ बजे रांची-बूंडू मार्ग में तैमारा घाटी में प्रयागराज कुंभ से आ रही एक बस(डब्लूबी43 2846) ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही सुनील की मौत हो गई। सुनील रामदुलार सोनकर का पुत्र था। मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ का रहनेवाला था। सुनील का अपने पीछे गर्भवती विधवा व चार साल की पुत्री शालू को छोड़ गया। शव को बूंडू थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
फल विक्रेता था, फल ही बनी मौत का कारण
![]() |
गोंदलीपोखर में फैली शोक की लहर, स्वजन पहुंचे तैमारा
सुनील की मौत की खबर मिलते ही गोंदलीपोखर में शोक की लहर फैल गई। तत्काल स्वजन व मित्र तैमारा घाटी पहुंचे। मित्र विक्की सोनी व प्रकाश कुमार ने बताया कि सुनील नेकदिल व खुशमिजाज व्यक्ति था। उसकी मौत से काफी सदमा लगा है। सुनील की मौत पर विक्की सोनी, प्रकाश कुमार, सूरज गुप्ता, संजय साहू, सुरेश कुमार, सोनू गुप्ता, रामजी महतो, अजय महली आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.