angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड झामुमो संयोजक मंडली की बैठक गुरूवार को गोंदलीपोखर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड संयोजक जगेश्वर महतो ने किया। बैठक में अनगड़ा प्रखंड में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। निर्णय हुआ की सभी पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाते हुए पंचायत कमिटि का गठन करना है। मौके पर सालहन व चिलदाग पंचायत कमिटि का गठन किया गया। सालहन पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर महतो, सचिव पवन किशोर प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार को बनाया गया। चिलदाग पंचायत अध्यक्ष मनोज मुंडा, सचिव शत्रुधन मुंडा, उपाध्यक्ष मुस्ताक अंसारी को बनाया गया। जगेश्वर महतो ने झारखंड सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया गया। कहा कि झामुमो के नीति व सिद्धांत की जानकारी के साथ सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
सभी पंचायतों में बनाया जाएगा सौ सौ सदस्य: राजू प्रमाणिक
युवा नेता राजू प्रमाणिक ने कहा कि अनगड़ा प्रखंड के सभी पंचायतों में एक एक सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। झामुमो की सदस्यता अभियान को आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर टीएसी मेंबर जमल मुंडा, रिझुवा मुंडा, सीताराम पातर, वनमाली महतो, रंथा महली, सज्जाद अंसारी, अमानुल्लाह अंसारी, नवीन किशोर नायक, श्रीनाथ महतो आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.