GA4-314340326 मुखिया संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत कई कांग्रेस में हुए शामिल

मुखिया संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत कई कांग्रेस में हुए शामिल

 कांग्रेस के देवघर जिलाध्यक्ष और 20 सूत्री उपाध्यक्ष ने नए सदस्यों का किया स्वागत

पार्टी में शामिल हुए मुखिया का स्वागत करते जिलाध्यक्ष।

Deoghar : जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुखिया संघ के संताल परगना प्रमंडलीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ निवास मंडल, संघ के देवघर जिलाध्यक्ष अनिल साह समेत कई पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस में शामिल हो गए। जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश,  जिला 20 सूत्री कार्यक्रम का उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, जिला महासचिव दिनेश मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने कहा कि कांग्रेस में सभी जाति,धर्म एवं समुदाय के लोगों का एक जैसा सम्मान है। इस परिवार को बढ़ाने, पार्टी के नीति सिद्धातों को आगे बढ़ाने के लिए नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो अभियान चलाया। जिससे करोड़ों लोग कांग्रेस के साथ जुड़े। नए साथियों से संगठन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश कहा कि पार्टी में नए लोगों को जोड़ने के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों के साथ दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल हुए। प्रमंडलीय मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ निवास मंडल ने कहा कि हमारी विचारधारा के अनुरूप कांग्रेस पार्टी ही है। बिना कांग्रेस के पंचायती राज की परिकल्पना संभव नहीं है। इसलिए आज हम लोग कांग्रेस का दामन थामे और आगे पंचायती राज के तहत कई जनप्रतिनिधि कांग्रेस के दामन को थाम कर गठबंधन की सरकार को मजबूती प्रदान करेंगे।  

पंचायती राज का सुदृढ़ीकरण बिना कांग्रेस के संभव नहीं 

देवघर जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अनिल साह ने कहा कि पार्टी से बाहर रहकर पिछले सभी चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन के दलों को समर्थन देता रहा। मैंने महसूस किया कि पंचायती राज का सुदृढ़ीकरण बिना कांग्रेस के संभव नहीं है,और हम बापू के सपने एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के परिकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस का दामन थामे हैं। मिलन समारोह में पंचायत प्रतिनिधि अशोक कुमार दास, प्रमोद कुमार वर्मा, सुमित कुमार राव, राजेश महतो ने पार्टी में योगदान दिया। वहीं, युवा जिला अध्यक्ष कुमार राज के नेतृत्व में अथर्व भारद्वाज, विश्वास कश्यप,मुकेश यादव और नगर अध्यक्ष रवि केसरी के नेतृत्व में मनोज कुमार, संतोष यादव, गौरव कुमार कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, एनएसयूआइ के रवि वर्मा, मुखिया मुकेश यादव, मुखिया मुकेश दास, शैफ दानिश, युवा कांग्रेस देवघर विधानसभा अध्यक्ष आफताब आलम, आदित्य दूबे, प्रीतम भारद्वाज, चंदन कुमार, कुमार बाबा, पंकज कुमार, सूरज सिंह, विजय नाथ मिश्रा मौजूद थे।

Many including the divisional president and district president of the Mukhiya Sangh joined the Congress




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने