Deoghar : पालोजोरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ता मिलन समारोह प्रखंड अध्यक्ष अफरोज अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश एवं जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल थे। जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ता मिलन समारोह मुख्य रूप से पार्टी में नए सदस्यों को शामिल कराया जाता है। महासचिव दिनेश कुमार मंडल ने कहा कि आज देश की जो हालत है, वह देशहित में नहीं है। संविधान के साथ छेड़छाड़ कर बदलने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी में डॉ. सिराज अंसारी, महमूद अंसारी, सिकंदर अंसारी, अख्तर हुसैन, शकील अंसारी, अनीस राजा, मौलाना अलीमुद्दीन, मो. लाल अंसारी, मो. सरफराज अंसारी, अमन नियाज शामिल हुए। जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव ने सभी का माला और कांग्रेस का पट्टा पहनाकर दल में स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष चुन्ना मरांडी, मो. जब्बार अंसारी, सारठ प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप नटराज, जिला सचिव सुभाष चन्द्र मंडल, राजेश कुमार, प्रखंड कांग्रेस के इशरार अंसारी, मौलाना अलीमुद्दीन, शमशेर अंसारी, सुनील महतो मौजूद थे।पार्टी में स्वागत करते जिला अध्यक्ष।
Many people including Dr. Siraj Ansari joined Congress in Paljori
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.