परीक्षा केंद्र के 500 गज की परिधि में धारा-144 लागू
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgdMO7anyM0nS3CV9zk3uIeywC7NYlMPsVuv6_Rt9i7KR_8lxrReTmNQ1oOoea9yfRSA01kkaagYOmm10cFLLGePFEKZX3kJlMOO2rpIzkmOLQseSY555zFcTGbE5X22U36gsBENnTLsW8Mlix5ani1TNifgYeAed5zGqspSYyI-qKJ2LZ6KBJxpKibQM-W/w400-h266/IMG-20250209-WA0011.jpg) |
कार्यशाला में शामिल शिक्षक। |
Deoghar : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) सैद्धांतिक व व्यवहारिक परीक्षा की तैयारी मधुपुर अनुमंडल में पूरी कर ली गई है। मधुपुर के एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च तक तक दोनों पालियों में होगी। इसके लिए मधुपुर अनुमंडल में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी, मधुपुर झारखण्ड सरकार द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मधुपुर अनुमंडल अन्तर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों पर 500 गज की परिधि के अन्तर्गत धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश दिया गया है। उक्त पारित आदेश के अन्तर्गत पांच या पांच से अधिक व्यक्ति समूह बनाकर (परीक्षार्थियों को छोड़कर) परिधि के अन्दर नहीं जाएंगे। परीक्षा की गोपनीयता को प्रभावित करने से संबंधित कोई भी कागज पत्र या अन्य सामग्री वितरण नहीं करेंगे। साथ ही, कोई भी व्यक्ति अग्नेयास्त्र एवं घातक हथियार के साथ भ्रमण नहीं करेंगे। परीक्षा अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग भी वर्जित रहेगा। आदेश का उल्लघंन करते हुए पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। शवयात्रा, रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, मंदिर मस्जिद, धार्मिक जुलूस एवं अन्य धार्मिक स्थल पर निषेधाज्ञा प्रभावी नहीं रहेगी। साथ ही, परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त कर्मियों तया परीक्षार्थियों पर यह आदेश प्रभावी नहीं होगा।
मधुपुर अनुमंडल के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
1. मोहन लाल गुटगुटिया उच्च विद्यालय, मधुपुर
2. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय, मधुपुर
3. अंची देवी सराफ बालिका +2 उच्च विद्यालय मधुपुर
4. मधुपुर कॉलेज मधुपुर
5. मध्य विद्यालय तिलक कला, मधुपुर
6. अंची देवी मध्य विद्यालय मधुपुर
7. संत जोसेफ उच्च विद्यालय, मधुपुर
8. संत जेवियर स्कूल, मधुपुर
09. रेड कारपेट उच्च विद्यालय, मधुपुर
10. रामचरण सिंह मध्य विद्यालय, बभनगामा (बालक) सारठ
11. आरबीजेपीएस प्लस-टू विद्यालय, बभनगामा सारठ
12. रामचरण सिंह मध्य विद्यालय बभनगामा बालिका, सारठ
13. प्लस-टू विद्यालय चितरा सारठ
14. प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गोपीबांध, सारठ
15. उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामा, मधुपुर
16. उत्क्रमित उच्च विद्यालय जगदीशपुर, मधुपुर
17. मध्य विद्यालय पथरौल, मधुपुर
18. मनोरमा पब्लिक स्कूल सिमरामोड़ लखना सारठ
19. चितरा इण्टर कॉलेज, चितरा, सारठ
20. राजकीयकृत मध्य विद्यालय सारठ
21. अनारकली +2 विद्यालय, पालोजोरी
22. आरके+2 उच्च विद्यालय, सरसा, पालोजोरी
23. प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, पालोजोरी
24. प्रोजेक्ट विकास उच्च विद्यालय, पालोजोरी
25. प्रोजेक्ट सनरेज उच्च विद्यालय पालोजोरी
26. मध्य विद्यालय, सरसा, पालोजोरी।
27. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिलगड़िया, पालोजोरी
28. रानी मंदाकिनी +2 विद्यालय करौं
29. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिरसा, करौं
30. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बसकुपी, करौं
31. मध्य विद्यालय, करौं
32. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पंदनिया, मारगोमुण्डा
33. उच्च विद्यालय, मारगोमुण्डा
34 मध्य विद्यालय, मारगोमुण्डा
35. मध्य विद्यालय उपरबंधा पालोजोरी
Matriculation and intermediate examinations will be held at 35 centers in Madhupur subdivision
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.