Deoghar : मधुपुर विधानसभा के 451 झारखंड राज्य के आंदोलनकारियों को अल्पसंख्यक, कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने प्रमाण-पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मधुपुर के किसान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में डीसी विशाल सागर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। मंत्री और डीसी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन किया। मौके पर मंत्री हफीजुल ने कहा कि ाभी के सामूहिक प्रयास, त्याग, संघर्ष व बलिदान के फलस्वरूप अलग राज्य झारखंड का निर्माण हुआ है। यह गर्व का क्षण है, जिसमें आपलोगोंं की भूमिका अहम रही। सबने कई तरह की यातनाएं झेली और अंत: हमें झारखंड मिला। झारखंड आंदोलनकारी को सम्मानित करते मंत्री हफीजुल हसन।
छूटे हुए आंदोलनकारियों को चिह्नित कया जाएगा
आन्दोलन में हजारों-हजार की संख्या में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लोग जुड़े। ऐसे में वैसे आन्दोलनकारी जो छूट गये हैं, उन्हें भी चिन्हित कर जोड़ा जायेगा। राज्य सरकार आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार उनकी हर समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगी। डीसी विशाल सागर ने कहा कि झारखण्ड आन्दोलनकारियों ने राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है और उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ऐसे में आज हम सभी झारखण्ड आन्दोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए सम्मानित कर रहे हैं। इस आंदोलन ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत किया है। समारोह में 445 मधुपुर विधानसभा, 03 देवघर, 03 देवीपुर कुल 451 आन्दोलनकारियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर माननीय मंत्री ने सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड आन्दोलनकारी चिन्ह्तिीकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुपुर, अंचल अधिकारी मधुपुर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचल करौं, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
Minister Hafizul Hasan honored 451 Jharkhand agitators in Madhupur.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.