GA4-314340326 भाजपा: चुनाव को लेकर अधिकारी नियुक्त, जैलेन्द्र कुमार जिला सदस्यता सत्यापन प्रभारी बनें

भाजपा: चुनाव को लेकर अधिकारी नियुक्त, जैलेन्द्र कुमार जिला सदस्यता सत्यापन प्रभारी बनें

angara(ranchi)  भाजपा रांची जिला ग्रामीण में विभिन्न मंडलों में सगठनात्मक चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। रांची जिला ग्रामीण के चुनाव अधिकारी पूर्व सांसद घूरन राम ने चुनाव व सह चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की। ग्रामीण रांची जिला का सदस्यता सत्यापन प्रभारी जैलेन्द्र कुमार व सह चुनाव अधिकारी उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी को बनाया गया है। मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि सभी नवनियुक्त चुनाव अधिकारी को अपने अपने मंडल में चुनाव का दायित्व सौंपा गया है। 

ये है चुनाव अधिकारी व सह अधिकारी

मेसरा चुनाव अधिकारी मृत्युंजय शर्मा, सह चुनाव अधिकारी पप्पू महतो, काके पवन साहू, रामलखन मुंडा, पिठौरिया शशिभूषण भगत, लखन उरांव, ठाकुरगांव सन्नी टोप्पो, उत्पल शाहदेव, बुढ़मू सतीस साह, राजू गोस्वामी, खलारी संजीव तिवारी, रामसूरत यादव, ओरमांझी सुरेन्द्र महतो, अलखनाथ महतो, सिकिदिरी नसीबलाल महतो, सुनील महतो, अनगड़ा रमाकांत महतो, जगेश्वर महतो, नामकोम गंगोत्री कुजूर, गोरखनाथ सिंह, टाटीसिलवे चौधरी महतो, अमित मिश्रा, सिल्ली प्रीतम साहू, तारकेश्वर महतो, पतराहातू अजय तिवारी, हरेन्द्र प्रमाणिक, सोनाहातू गोपाल चौधरी, सदानंद महतो, बारेंदा प्रमोद सिंह, संतोष मिस्त्री, राहे प्रभुदयाल बड़ाईक, मेघनाथ महतो, बूंडू नगर मानकी राजेन्द्र शाही, गणेश कुम्हार, बुंडू ग्रामीण अमरनाथ चौधरी, जीतू महतो, तमाड़ जैलेन्द्र कुमार, समरेन्द्र मुखर्जी, रड़गांव रामकुमार पाहन, अजीत महतो, रातू पूर्वी राजन साहू, बासुदेव महतो, रातू पश्चिमी मनोज महतो बाजपेयी, राजेन्द्र पांडेय, नगड़ी अनिल टाइगर, राकेश केसरी, चान्हो नरेन्द्र सिंह, सालिकराम पांडेय, बिजुपाड़ा सुधाकर चौबे, सतानंद सिंह, मांडर भरत रजक, रामबालक ठाकुर, टांगरबसली समरीलाल, अशोक साहू, इटकी रणधीर चौधरी, रितेश केसरी, बेड़ो रामकुमार दूबे, आनंद साहू, नरकोपी कमलेश राम, कुमुद वर्मा, लापुंग चूडामणी महतो, दुखहरण सिंह को बनाया गया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने