GA4-314340326 एक देश एक चुनाव समय की मांग: संजीव विजयवर्गीय

एक देश एक चुनाव समय की मांग: संजीव विजयवर्गीय

angara(ranchi)  जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा में गुरुवार को “एक देश एक चुनाव” पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रांची के पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय थे। उन्होंने छात्रों से कहा कि देश का सही तरीके से विकास एक देश एक चुनाव से ही संभव होगा, अब समय आ चुका है कि एक देश एक चुनाव की व्यवस्था को लागू किया जाए। एक देश एक चुनाव समय की मांग है। यह देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्य वक्ता के रूप में कॉलेज के प्रोफेसर हीरा लाल यादव ने कहा कि एक देश एक चुनाव कभी न खत्म होने वाली बहस है। अब समय आ गया है कि इसे आम राय के साथ लागू किया जाए। इस मौके पर व्याख्याता प्रियंका जायसवाल, डॉ ठाकुर अरुणिमा सिंह और विनीता कोनगाड़ी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर  व्याख्याता सुनीता कुमारी, प्रीति प्रिया, चुमकी रॉय, राजकुमार महतो, अमरजीत कुमार व सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने