GA4-314340326 जेएसएलपीएस की समेकित कृषि क्लस्टर की एक दिवसीय कार्यशाला

जेएसएलपीएस की समेकित कृषि क्लस्टर की एक दिवसीय कार्यशाला

 

silli(ranchi) पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशनल सोसाइटी रांची की ओर से सिल्ली प्रखंड के सभागार में गुरुवार को सिल्ली क्षेत्र में समेकित कृषि कलस्टर की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेन बड़ाईक, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, अंचल अधिकारी अरुणिमा एक्का, उप प्रमुख आरती देवी, बीपीएम अमिता राहिल टूटी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप जलाकर की। कार्यशाला में समेकित कृषि के माध्यम से समूह की दीदीयों के आजीविका संवर्धन पर चर्चा की गई। छोटे सीमांत और भूमिहीन किसानों के लिए कृषि के माध्यम से आजीविका उपार्जन किए जाने के उपायों पर जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि पशुधन पर जोर, आजीविका में विविधता, सफल मॉडल को दोहराया जाना, किसानों को तकनीकी सहायता, प्रतिकृति मॉडल का चयन, योजनाओं को परिवार, ग्राम, संकुल एवं बड़े स्तर पर क्रियान्वित किए जाने के तरीके, सहभागी सदस्यों एवं सीआरपी का क्षमता निर्माण सहित कई अन्य प्रकार की जानकारियां दी गई। जिप उपाध्यक्ष व प्रखंड प्रमुख ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए परियोजना के माध्यम से दीदीयों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन किए जाने पर जोर दिया गया। पलाश के जिला कार्यालय से आए अधिकारियों ने जानकारी दी कि  सिल्ली प्रखंड मे कुल पांच समेकित कृषि संकुल का गठन किया गया है। समेकित किसान संकुल के तहत चयनित किसान को तीन से चार आजीविका गतिविधि से जोड़ा जायेगा। सभी किसान की आय 1.5 लाख से 2 लाख तक कराने के लक्ष्य के साथ काम करना है। परियोजना 36 माह तक चलेगा। कार्यक्रम में किसानों को समेकित कृषि सेक्टर के सफल मॉडल को अपनाया जायेगा. इस दौरान कृषि पशुधन पर जोर, आजीविका में विविधता, सफल मॉडल को दोहराया जाना, किसानों को तकनीकी सहायता, प्रतिकृति मॉडल का चयन, योजनाओं को परिवार, ग्राम, संकुल एवं बड़े स्तर पर क्रियान्वित किए जाने के तरीके, सहभागी सदस्यों एवं सीआरपी का क्षमता निर्माण सहित कई अन्य प्रकार की जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी, बीटीएम,  मनरेगाकर्मी,   पलाश प्रखंड टीम से सभी कर्मी और सिल्ली,  मुरी, बंता, लोटा संकुल संगठन की पदाधिकारी , कैडर दीदी तथा आजीविका सखी मंडल से जुड़ी सभी दीदी शामिल हुए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने