angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के 14 मध्य विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2023-24 बीत जाने के बावजूद अभी तक 279 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण नही किया गया है। इस मामले की जांच कर दोषी दोषी आपूर्तिकर्ता वेंडर व विभागीय अधिकारियों पर कारवाई के लिए बुधवार को उपायुक्त् रांची को ज्ञापन सौंपा गया। यह मामला मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत की समीक्षा बैठक में अनगड़ा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने उठाया। राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि अभी तक उक्त् वित्तीय वर्ष की साइकिल की आपूर्ति ही प्रखंड में संबंधित आपूतिकर्ती वेंडर के द्वारा नही किया गया है। इस पूरे प्रकरण में साइकिल घोटाला की कवायद की जा रही है। शेष साइकिल को चालू वित्तीय वर्ष में आपूर्ति कर, एक साल के साइकिल वितरण की राशि का घोटाला किया जा रहा है। अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय ने बताया कि एसेंबल नही होने के कारण अभी तक साइकिल का वितरण नही किया गया है। शुक्रवार के बाद सभी स्कूलों में साइकिल का वितरण कर दिया जाएगा।
14 स्कूलों के 279 छात्रों को नही मिला साइकिल
अनगड़ा प्रखंड के 14 मध्य विद्यालयों में 279 छात्र-छात्राओं को पिछले वर्ष के साइकिल का वितरण नही किया गया है। इसमें 151 बालिका व 128 बालक शामिल है। एसटी समुदाय का 180, एससी 31, ओबीसी 54, माइनरिटी 14 साइकिल शामिल है। जिन स्कूलों में साइकिल का वितरण नही हुआ है उसमें मध्य विद्यालय चिलदाग 104, बिरहोरटोली 1, डुमरगढ़ी 17, चुकड़ूवाहा 7, हेसलाबेड़ा 13, गौतमधारा 8, जराटोली 8, लेप्सर 11, बुढ़ाकोचा 13, सिमलिया 21, जरगा 12, बाड़िनबेड़ा 3, डीमरा 33, कामता 17 साइकिल शामिल है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.