GA4-314340326 विष्णु चरण महतो की जयंती समारोह में उमड़े लोग

विष्णु चरण महतो की जयंती समारोह में उमड़े लोग

silli(ranchi)  मुरी गोला पथ पर सिंगपुर चौक के समीप रविवार को विष्णु चरण महतो जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, कुरमाली भाषा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम महतो,  प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, डॉ नीना महतो, राजेंद्र महतो, अशोक सिंह, गुड्डू महतो एवं अन्य लोगों ने विष्णु चरण महतो के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि विष्णु चरण महतो का हमेशा लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित तथा नशा के खिलाफ जागरूक करने में  उल्लेखनीय योगदान रहा है। हम सभी को उनके विचारधारा पर अमल करने की आवश्यकता है। वहीं राजा राम महतो ने क् कहा कि विष्णु चरण महतो प्रारंभिक शिक्षा गाॅव के सिंगपुर स्कूल में प्राप्त की थी। मैट्रिक परीक्षा चक्रधरपुर से दिया था जबकि काॅलेज की पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से किया था उन्होने 1950 में वकालत की डिग्री हासिल की थी।  वे सिल्ली के पहले प्रमुख थे तथा वे छोटानागपुर लाॅ काॅलेज के रीडर भी रहे। उन्होने अपने प्रयास से कुरमाली भाषा परिषद के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। इस मौके पर कृष्णा महतो, गणेश महतो, मो फारुख, तुलसी प्रमाणिक, मो सकुर आलम समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने