silli(ranchi) गोला प्रखण्ड के बरलांगा हेटबारगा लूकायाटांड में रविवार को प्रो विष्णु चरण महतो की 99 वीं जयंती के अवसर पर बाईसी कुटुम् स्वशासन परम्परा कुर्मी महतो पगड़ी समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ कुरमाली भाषा परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाराम महतो उपस्थित थे। इसमें कुरमी समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले दर्जनों लोगों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ में ज़िम्मेवारी भी साैंपी गई।
सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध कुरमी समाज एक मंच पर आए: राजाराम महतो
इस अवसर पर डॉ राजाराम महतो ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों से निजात दिलाने के लिए सभी को आगे आना होगा। सभी लोगों के सहयोग से इन सामाजिक कुरीतियों से मिटाया जा सकता है। पहले की अपेक्षा समाज में जागरूकता बढ़ी है। कुरमी समाज के लोग झारखंड की राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं।। कार्यक्रम में नटुआ नाच, पाइका नाच के साथ साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। अधिवक्ता लालन कुमार महतो ने एक से एक क्षेत्रीय लोकगीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोहन लिया। सभा को बाईसी कुटुम के राष्ट्रीय संयोजक ज्ञानेश्वर सिंह, पश्चिम बंगाल के पूर्व विधायक ससोधर महतो, रणजीत चौधरी आदि ने संबोधित किया। मंच का संचालन प्रकाश महतो ने किया। इस मौके पर प्रो नीना महतो, कृष्णा महतो, हरि बोल महतो, जीतू महतो, सुरेंद्र महतो, संध्या महतो, कुलदीप महतो,भुनेश्वर महतो, भीम महतो, प्रदीप थानदार, लीलधारी महतो, उमेश महतो, महानंद कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.