angara(ranchi) महा शिवरात्रि के मौके पर बुधवार को रामदगा शिव मंदिर से शिव बारात निकाला गया। श्रद्धालु नाचते गाते गेतलसूद शिव मंदिर पहुंचे। शिव बारात में झांकी भी निकाली गई। रामदगा से शिवबारात पुरोहित राजेन्द्र बेदिया व मनीराम मुंडा के नेतृत्व में निकाला गया। गेतलसूद में जैलेन्द्र कुमार, संजय नायक, आलोक राज आदि ने स्वागत किया। महेशपुर मंदिर में पूजा करने के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
मंदिर समिति के कृष्णा मुंडा ने बताया कि महेशपुर मंदिर में प्रसाद का वितरण किया गया। बरवादाग में टटीगड़ा जलप्रपात में शिवमंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। पूर्व से ही यहां पर शिवलिंग स्थापित है। काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे। अब यहां पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर पूर्व विधायक सीमा देवी, समाजसेवी बुधराम बेदिया, अभिराम महतो, बलराम महतो, सुरेश महतो, वासुदेव मुंडा, पाहन शिवचरण मुंडा, महिपाल महतो आदि शामिल हुए।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.