GA4-314340326 राजा जयंती: सांस्कृतिक शोभायात्रा में शामिल हुआ सिल्ली राजपरिवार

राजा जयंती: सांस्कृतिक शोभायात्रा में शामिल हुआ सिल्ली राजपरिवार

silli(ranchi)  सिल्ली ड्रामेटिक क्लब परिसर में शुक्रवार को ड्रामेटिक क्लब, पंच परगना ऑल आर्टिस्ट एसोसिएशन व क्षत्रिय महासभा सिल्ली के संयुक्त तत्वावधान मे स्व राजा उपेंद्र नाथ जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम को लेकर  सिल्ली राजबाड़ी से  कार्यक्रम स्थल तक एक शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें राज परिवार के सदस्य, क्षत्रिय महासभा के सदस्य एवं कलाकारों का दल गाजे बाजे के साथ सांस्कृतिक शोभायात्रा के रूप में आयोजन स्थल तक पहुंचा। प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक,राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, रुद्राक्ष सिंह देव, पंसस ज्योति कुमारी , दीपा कुमारी, राज परिवार के सदस्य, ड्रामाटिक क्लब के सदस्य, क्षत्रिय समाज के सदस्य,पंच परगना ऑल आर्टिस्ट एसोसिएशन के सदस्य  एवं स्थानीय लोगों ने राजा उपेंद्र नाथ सिंह देव एवं राजा वीरेंद्र नाथ सिंह देव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

ड्रामेटिक क्लब बनी वालीवाल की चैंपियन

दो दिवसीय राजा जयंती समारोह  का शुभारंभ में गुरुवार को  वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रांची, बोकारो, टाटीसिलवे, सोनाहातु, बुंडू, पुरुलिया, बोकारो समेत आसपास के कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में सिंगपुर मुरी को 25/24, 24/22 के सिधे सेट में हराकर ड्रामेटिक क्लब की टीम चैंपियन बना।ज्ञात हो कि दो दिवसीय राजा जयंती समारोह  का शुभारंभ में गुरुवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रांची, बोकारो, टाटीसिलवे, सोनाहातु, बुंडू, पुरुलिया, बोकारो समेत आसपास के कुल 16 टीमों ने भाग लिया। देर शाम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, जिप सदस्य लक्ष्मी कुमारी, अखिल महतो समेत आदि शामिल हुए। सुदेश कुमार महतो एवं अन्य अतिथियों ने वॉलीबॉल के चैंपियन टीम  को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इससे  पूर्व सिल्ली के विभिन्न क्षेत्र से आये सांस्कृतिक कलाकारों ने अपने झूमर संगीत के माध्यम से राजा उपेंद्रनाथ सिंह देव को श्रद्धांजलि दी। 

लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में राजा उपेंद्र नाथ सिंह देव का रहा है योगदान

ज्ञात हो कि राजा उपेंद्र नाथ सिंह देव अपने जमाने के झूमर के गीतकार एवं ताल मंजरी झूमर के लेखक बिनंदो सिंह देव के वंशज थे। सिल्ली के सरोज सिंह एवं साथी कलाकारों ने गणेश  वंदना झूमर से कार्यक्रम का आगाज किया।‌ कलाकारों ने  पंचपरगना एवं कुड़माली झूमर गीतों  की प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने को मजबुर किया।देर शाम तक दर्शकों ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। संचालन भरत देव साय ने किया। पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू ने इस तरह के आयोजन को लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का ध्वज वाहक कहा।  कार्यक्रम के सफल आयोजन में ड्रामेटिक क्लब, पंच परगना ऑल आर्टिस्ट एसोसिएशन व क्षेत्रीय महासभा के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने