 |
पुल के नीचे गिरा ट्रक |
Angara (Ranchi): रांची-मुरी मार्ग पर मंगलवार की सुबह सिल्ली की ओर जा रहा कोयला लदा एक हाइवा (JH02BH 2232) चमघट्टी पुल के नीचे जा गिरा। हाइवा के आगे चल रहे सब्जी लदे एक डाला टेंपो को पीछे से ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित होकर गया था। हाइवा के ठोकर से ऑटो एक पेड़ से जा टकराया। इस दुघर्टना में हाइवा चालक कोडरमा निवासी सदन यादव (35 वर्ष) और ऑटो में सवार सिल्ली निवासी रोहित मंडल (27) व राकेश कोइरी (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अनगड़ा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रिम्स रेफर कर दिया गया। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि सुबह में अचानक हाइवा चालक को झपकी आ गई थी। इस कारण आगे-आगे चल रहे सब्जी लदे ऑटो को ठोकर मारते हुए पुल के नीचे जा गिरा। ज्ञात हो कि 24 जनवरी को भी इसी जगह पर गोला की एक बलोरो पुल के नीचे जा गिरी थी। उसमें सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए थे।
एक सौ साल पहले बना था पुल, आज तक इसकी चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई
रांची-मुरी मार्ग में चमघटी नाला पर बना चमघटी पुल काफी जर्जर हो गया है। पुल काफी संकीर्ण भी है। अंग्रेजों के जमाने में इसका निर्माण कराया गया था। पुल की चौड़ाई 12 फीट के करीब है। एक बार में एक ही चारपहिया वाहन पुल को पार कर सकता है। इस रोड में काफी संख्या में हाइवा चलते हैं। अक्सर वाहन पुल के गार्डवाल से टकरा जाते हैं। थोड़े से दबाव में ही पुल का गार्डवाल क्षतिग्रस्त हो जाता है और वाहन पुल के नीचे गिर जाते हैं। जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा ने बताया कि अभी तक इस पुल पर दर्जनों हुर्घटनाएं हो चुकी हैं। रांची-मुरी मार्ग की तो हमेशा मरम्मत होते रही है, लेकिन 100 साल से संकीर्ण चमघटी पुल का चौड़ीकरण नहीं कराया गया है। आगे दुर्घटना न हो, इसलिए यहां बड़ा पुल बनाने की जरूरत है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.