Torpa (khunti): झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा प्रखंड में बेहद शर्मनाक घटना घटी है। शादी से लौट रहीं पांच नाबालिग लड़कियों का पीछा कर कारो नदी से पहले आरोपियों ने पकड़कर जंगल में ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। इनमें से दो सामूहिक दुष्कर्म में शामिल सभी 18 आरोपी भी नाबालिग हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना रनिया थाना क्षेत्र की है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़कों ने एक दिन पहले ही मोबाइल में पोर्न वीडियो देखी थी। एक लड़के ने बताया कि वीडियो देख कर ही बदमाशी करने का ख्याल आया। इसके बाद ही शादी से निकल रही लड़कियों का पीछा किया और गलत हरकत की। घटना के अनुसार लड़कियां शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहीं थीं, उनके परिवार के सदस्य पहले ही लौट चुके थे, लोटा पानी समारोह से लौटने के दौरान आरोपियों ने लड़कियों का पीछा कर सामूहिक की घटना को अंजाम दिया।
मोबाइल पर पोर्न वीडियो देख दिया घटना को अंजाम
पीड़िता की कराई गई मेडिकल जांच, सभी आरोपी गिरफ्तार सभी पीड़िता को सोमवार को अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया है। लड़कियों की उम्र 12-16 के बीच है। वहीं, सभी 18 आरोपियों की उम्र 12 से साढ़े 17 वर्ष के करीब है। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार की रात हुई है। पांच लड़कियां घर से नदी पार होकर एक शादी समारोह में पहुंची थीं। सारे आरोपी भी इस समारोह में शामिल थे। यहां डांस-बाजा बंद होने के बाद रात करीब 10 बजे सभी लड़कियां घर जाने के लिए निकली। रात में पांचों लड़कियां शादी समारोह से अपने घर के लिए निकली तो आरोपी उनका पीछा करने लगे। लड़कियों को कारो नदी पार कर घर जाना था। इससे पहले ही आरोपियों ने पांचों लड़कियों को पकड़ लिया और पास के ही जंगली क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी बीच दो लड़कियां आरोपियों के चंगुल से किसी तरह भाग निकली और घर पहुंच ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी रविवार को दी। इसके बाद सारे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में एएसपी क्रिस्तोफर केरकेट्टा ने बताया कि लड़कियों का बयान लेकर मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Very shameful: 18 minor boys raped 5 girls in Torpa, Jharkhand
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.