GA4-314340326 मजबूत विपक्ष के तौर पर कार्यकर्ता सरकार की घोषणाओं का मूल्यांकन करें: सुदेश

मजबूत विपक्ष के तौर पर कार्यकर्ता सरकार की घोषणाओं का मूल्यांकन करें: सुदेश

बैठक में चंद्रप्रकाश चौधरी, सुदेश महतो, प्रवीण प्रभाकर व अन्य।
Ranchi: झारखंड की राजनीति में एक नई ऊर्जा और दिशा देने के संकल्प के साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मधुबन, गिरिडीह में संपन्न हुई। बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, संगठन के विस्तार, आगामी चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुदेश महतो ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी को झारखंड की जनता का चौकीदार बनकर खड़ा होना होगा और झारखंडी जनमानस के नेतृत्व को अपना लक्ष्य बनाना होगा। एक मजबूत विपक्ष के रूप में स्थापित होने के लिए यह जरूरी है कि पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की घोषणाओं का मूल्यांकन करें। देखें कि वे जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी हो रही हैं। जवाबदेह और जिम्मेदार कार्यकर्ता ही पार्टी को प्रतिष्ठित कर सकते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को राजनीतिक रूप से परिपक्व हाेना हाेगा। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए नगर क्षेत्रों में भी संगठन के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। तय किया गया कि युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए युवा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत सुदेश महतो स्वयं हर जिले और प्रखंड में जाकर युवाओं से संवाद स्थापित करेंगे।यह स्पष्ट किया गया कि झारखंड केवल किसी एक व्यक्ति के निर्णय से नहीं, बल्कि सामूहिक सहमति से चलेगा। व्यापक वैचारिक एकता को बल देने के लिए सभी स्तरों पर संवाद और समन्वय को प्राथमिकता दी जाएगी। संगठन के विस्तार पर विशेष रूप से चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के 24 विधानसभा, 5 लोकसभा और 6 जिलों के सभी गांवों तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।


As a strong opposition, workers should evaluate the government's announcements: Sudesh



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने