पीड़ितों को न्याय दिलाने का दिया भरोसा, सियासी हलचल तेज
 |
पीड़ितों से बात करतीं अन्नपूर्णा देवी व लक्ष्मण सिंह। |
Giridih : गिरिडीह जिले के घोड़थंबा बाजार में होली के दिन हुई हिंसक झड़प मामले में शनिवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह और अन्य भाजपा नेताओं के साथ घोड़थंबा पहुंचीं। उन्होंने हिंसा पीड़ितों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। अन्नपूर्णा देवी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही, पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। भाजपा नेताओं ने गिरिडीह पुलिस और हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मस्जिद के ऊपर से पेट्रोल बम और पथराव करने वालों को बचाया जा रहा है, जबकि होली की टोली में शामिल निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस ने होली की टोली को मस्जिद के पास से गुजरने से क्यों रोका? भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि दंगे की योजना पहले से बनाई गई थी और सरकार अपने वोट बैंक को बचाने के लिए असली आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान भाजपा नेताओं के आते ही घोड़थंबा में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अन्नपूर्णा देवी के दौरे के बाद राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं, क्योंकि विपक्ष इसे सियासी स्टंट बता रहा है। दूसरी ओर, भाजपा इसे पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक मान रही है। मामला ठंडा पड़ने का नाम नहीं ले रहा है और अब राजनीति और भी गरमा गई है। पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो चुकी है, वहीं लगातार नेता और मंत्री पीड़ितों से मिलकर उनकी हालत का जायजा ले रहे हैं।
Assurance given to provide justice to victims, political stir intensifies
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.