GA4-314340326 नवाह्न परायण पाठ व राम कथा को लेकर 1001 महिलाओं ने निकाला कलश यात्रा

नवाह्न परायण पाठ व राम कथा को लेकर 1001 महिलाओं ने निकाला कलश यात्रा

 


Angara(ranchi) जोन्हा स्थित श्रीराम मंदिर में नौ दिवसीय नवाह्न परायण पाठ व राम कथा आयोजन को लेकर रविवार की सुबह क्षेत्र की 1001 महिलाओं व युवतियों ने कलश यात्रा निकाली। वहीं शाम में श्रीराम मंदिर परिसर में अयोध्या के कथावाचिका सुश्री शैलप्रिया श्रीराम ने कथा प्रवचन प्रारंभ किया। इससे पहले कलश यात्रा का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। मंदिर परिसर से कलश यात्रा शुरू हो ग्राम भ्रमण कर वापस मंदिर परिसर पहुंचकर मंडप प्रवेश किया गया। 

जोन्हा नदी से जल का उठाव किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष साहू, कार्यकारी अध्यक्ष बलराम साहू, प्रदीप साहू, रंजु देवी, सीताराम साहू, उदय साहू, निवारण साहू, किशोर साहू, विकास साहू, अजय मंडल, प्रकाश साहू, देवनारायण साहू, महेश भारती, परमेश्वर माली, नेपाली साहू, श्रीराम साहू, महिपाल पातर, बिनोद मिश्रा, राजीव कुमार, पंकज गुप्ता, उदय प्रसाद साहू, परमेश्वर साहू, विनय साहू, कृष्णा साहू आदि शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने