GA4-314340326
सिल्ली में जंगली हाथी ने महिला को पटका, अस्पताल में भर्ती
सिल्ली में जंगली हाथी ने महिला को पटका, अस्पताल में भर्ती
Novbhaskar0
सीएचसी सिल्ली में भर्ती महिला।
Silli (Ranchi): सिल्ली प्रखंड के नागेडीह गांव की 38 वर्षीया पूनम देवी को गुरुवार शाम को एक जंगली हाथी ने पटक कर घायल कर दिया। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। घायल महिला का इलाज सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला शाम को अंधेरा होने से ठीक पहले शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, उसी क्रम में एक हाथी वहां से गुजर रहा था। जब तक वह अपना बचाव करती हाथी ने उसे पटक दिया। वनपाल जयप्रकाश साहू ने बताया कि घायल महिला के परिजन को तत्काल पांच हजार की राशि दी गई है। मुआवजे की बाकी राशि कागजी प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद दी जाएगी। मौके पर विभाग के गौतम साहू भी मौजूद थे।
A wild elephant trampled a woman in Silli, she was admitted to hospital
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.