GA4-314340326 झारखंड कांग्रेस में भाजपा की बी टीम काम कर रही, ऐसे लोगों पर होगी कार्रवाई : राजू

झारखंड कांग्रेस में भाजपा की बी टीम काम कर रही, ऐसे लोगों पर होगी कार्रवाई : राजू

देवघर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते के. राजू।

Deoghar : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सह एआईसीसी के सदस्य के. राजू ने कहा है कि झारखंड कांग्रेस में भाजपा के स्लीपर सेल काम कर रहे हैं, जो पार्टी को कमजोर करने में लगे हैं। उन्होंने माना की कांग्रेस में भाजपा के लोगों की बी टीम है। देवघर में आयोजित कांग्रेस की संगठन सृजन परिचर्चा में इसकी कई शिकायतें भी मिली हैं। इन शिकायतों की जांच की जाएगी और ऐसे लोगों पर जरूर एक्शन लेंगे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी सोमवार को स्थानीय वैद्यनाथ विहार होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहने वाले भाजपा के स्लीपर सेल पर एक्शन से पार्टी में यह मैसेज जाएगा कि काम करने वाले और कांग्रेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व विचारधारा के साथ चलने वालों को ही स्थान मिलेगा।

चिंतन शिविर में बनेगा पांच वर्षों का एक्शन प्लान

उन्होंने कहा कि झारखंड में हरेक जिले के कांग्रेस के ऑफिस बियरर्स के साथ मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान सबसे पहले मंडल, प्रखंड और जिलाध्यक्षों से जाना कि कैसे कांग्रेस को मजबूत किया जा सके। संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह पहला कदम था। अब जल्द ही चिंतन शिविर आयोजित की जाएगी, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर पांच वर्षों का एक्शन प्लान बनायेंगे। यह रणनीति आगे कांग्रेस को मजबूत करेगी। हमारा फोकस दो एरिया पर विशेष रहेगा, जिसमें पहला यह कि कांग्रेसजन लोगों के बीच में जाएंगे और उनके इश्यू पर काम करेंगे। दूसरा यह कि कांग्रेस का संगठन ग्राम पंचायत और वार्ड तक कैसे मजबूत हो। वार्ड और पंचायत स्तर पर भी कांग्रेस कमेटी गठित होगी।

गठबंधन के विधायक-मंत्री कांग्रेसियों की बात सुनें

इसके अलावा इंडिया गठबंधन के सभी विधायक और मंत्री कांग्रेसियों की बात सुने और उनकी समस्या के समाधान करने की दिशा में पहल करे। यह गठबंधन धर्म भी है और इसे कैसे बेहतर तरीके से लागू किया जाए, इस पर भी विचार किया जा रहा है। इससे कांग्रेसियों को महसूस हो कि झारखंड में उनकी सरकार है।

खतरे में संविधान, चलेगा एक साल तक अभियान

उन्होंने कहा कि देश में संविधान खतरे में है। चुनाव आयोग तक स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रही है। भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को हाइजैक कर लिया है। इस मुद्दे को लेकर हर घर तक जाएंगे और पूरे देश में एक साल तक कांग्रेस की ओर से अभियान चलाया जाएगा।

सुनिए क्या कह रहे के. राजू 




BJP's B team is working in Jharkhand Congress, action will be taken against such people: Raju



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने