GA4-314340326 big breaking/ भाजपा नेता के पुत्र ने जहर पीकर किया सुसाइड

big breaking/ भाजपा नेता के पुत्र ने जहर पीकर किया सुसाइड

मृतक अनीत महतो
angara(ranchi)  भाजपा नेता व समाजसेवी छोटकी गोड़ांग निवासी बिगेश्वर महतो के बड़े पुत्र अनीत महतो (24) ने जहर पीकर सुसाइड कर लिया। घटना शनिवार शाम की है। दस माह पूर्व ही अनीत की शादी लुपुंग में हुई थी। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया था। इसी गुस्से में उसने जहर पी लिया। जैसे ही स्वजनों की इसकी जानकारी हुई तत्काल इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा ले गए। वहां से बेहतर इलाज के लिए स्वर्णरेखा अस्पताल में भरती कराया। यहां भी हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए रिम्स ले जाया जाने लगा। रास्ते में ही अनीत ने दम तोड़ दिया। अनीत की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अनीत जुड़वा भाई था। घर में बहन की शादी की तैयारी चल रही थी। 5 मई को अनीत की बहन की शादी होनी थी। अचानक से जहर पीने की घटना को स्वजन हतप्रभ है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की दोपहर में मृतक का अंतिम संस्कार गांव के बगल में स्थित शमशान घाट में किया जाएगा। अनीत की मौत पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, बीओसीडब्ल्यू मेंबर पारसनाथ भोगता, वीचा उरांव, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, शंकर बैठा, संतोष कुमार सिन्हा, रामसाय मुंडा, राजन महतो, राजेश लोहरा, सीताराम मुंडा, बिनोद चौधरी, देवेन्द्र कुमार उर्फ डब्बू, वीरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना, सौरव कुमार महतो, वीचा उरांव, संजय नायक, बालशाय मुंडा, रोहित बेदिया, संजय भोगता, अशोक बेदिया, भीम महतो, राजेश ठाकुर आदि ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने